छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी घोषित, दानसिंह देवांगन बने अध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ पत्रकार न्याय कल्याण महासंघ की रायपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा द्वारा की गई है। संगठन विस्तार के तहत नई टीम का गठन करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया है।

प्रदेश प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार प्रेम पाठक की अनुशंसा पर जारी सूची में दानसिंह देवांगन को रायपुर जिला इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष साहू, अनुज कुमार नारद, दिनेश सिन्हा और शुभम राव चव्हाण को जिम्मेदारी सौंपी गई है। महासचिव पद की जिम्मेदारी आचार्य पवन राम को दी गई है, जबकि श्रवण यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

इसी प्रकार संगठन सचिव के रूप में उर्वी मेश्राम और महक नानवानी की नियुक्ति की गई है। संयुक्त सचिव पद पर आशीष उईके, हिमांशु पटेल, सत्यम गौतम और अच्युत तिवारी को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित बागड़े, अभय भिवागड़े और कल्याणी ध्रुव को शामिल किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा ने कहा कि महासंघ लगातार पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान के लिए कार्य कर रहा है। नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और रायपुर जिला इकाई पत्रकारों की समस्याओं को मजबूती से उठाने का कार्य करेगी।

प्रदेश प्रभारी प्रेम पाठक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भी संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने तथा निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का भरोसा दिलाया।