दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” में संगठन विस्तार और जनसेवा पर हुआ मंथन
कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आयोजित दो दिवसीय “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का उत्साहपूर्ण समापन हुआ।
कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण महाभियान का शुभारंभ मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इसके बाद वंदे मातरम् और वर्ग गीत के माध्यम से प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ किए गए।
दो दिनों तक चले प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली, कार्यकर्ता निर्माण, राष्ट्रवाद, मीडिया प्रबंधन और बूथ सशक्तिकरण जैसे विषयों पर वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता अनिल केसरवानी ने “प्रशिक्षण वर्ग का महत्व एवं विचार परिवार” विषय पर अपने विचार रखे। वहीं भूपेंद्र सवन्नी ने कार्यकर्ता विकास, अनुशासन और दायित्वों पर मार्गदर्शन दिया। “देश के समक्ष चुनौतियां” विषय पर रामकुमार भट्ट ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों पर चर्चा की।
“छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं धरोहर” विषय पर अभिषेक शुक्ला ने प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित रखने का संदेश दिया। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अवधेश जैन ने “एकात्म मानववाद एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद” विषय पर भाजपा की वैचारिक पृष्ठभूमि को विस्तार से समझाया। इस सत्र की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने की।
पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू ने संगठन की कार्यपद्धति और जनसंपर्क रणनीति पर प्रकाश डाला। वहीं मीडिया प्रबंधन पर सुशांत शुक्ला और बूथ प्रबंधन पर सुनील पिल्लई ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। भाजपा के इतिहास और विकास पर नंदन जैन ने विस्तृत जानकारी साझा की।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। समापन अवसर पर भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार, जनसेवा और राष्ट्रहित मेंसक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

