राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को किया याद, कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प

कोरबा।पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों और आधुनिक भारत की नींव रखने में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक और तकनीकी क्षेत्रों में नई उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक संचार व्यवस्था को बढ़ावा देकर भारत को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम में पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, सपना चौहान, बीएन सिंह, कृपाराम साहू और गजानंद साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए और राजीव गांधी के योगदान को याद किया।

इस अवसर पर नारायण कुर्रे, इंटक नेता विकास सिंह, रेखा त्रिपाठी, मनमोहन राठौर, संतोष राठौर, पार्षद रवि सिंह चंदेल, अशोक लोध, गिरधारी बरेठ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।