कटघोरा में बढ़ते सड़क हादसों पर पुलिस सख्त, चार स्थानों पर लगाए गए रम्बल ब्रेकर

थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने लगाए रंबल ब्रेकर

कोरबा।कटघोरा तहसील में बार-बार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने अहम कदम उठाया है। विभाग ने कटघोरा में शासकीय हाई स्कूल, अस्पताल सहित चार संवेदनशील पॉइंट्स पर रंबल ब्रेकर लगा दिए हैं।

थाना प्रभारी ने पूर्व में लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर खतरनाक क्षेत्रों में रंबल ब्रेकर लगाने का अनुरोध किया था। अंतिम पत्र के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई करते हुए रंबल ब्रेकर स्थापित कर दिए।


रंबल ब्रेकर का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सतर्क करना और निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन सुनिश्चित करना है। जहां रंबल ब्रेकर लगाए गए हैं, वहां दोनों तरफ संकेतक बोर्ड भी लगाए जाएंगे, ताकि आने वाले वाहन चालकों को पहले से ही जानकारी मिल सके।

इस पहल से स्थानीय लोगों और स्कूल-हॉस्पिटल आने-जाने वाले लोगों में राहत की लहर है।

थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है और आवश्यकता पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी व्यवस्था कराई जाएगी।