शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले में शादी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रमेश मरकाम (25 वर्ष), निवासी हरदीडीह चैतमा को उरगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में एक किशोरी के लापता होने की सूचना उसके परिजनों ने उरगा थाने में दी थी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर रायपुर जिले के उरला क्षेत्र से किशोरी को बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रमेश मरकाम ने किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया था।

पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

आरोपी रमेश मरकाम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNSS) तथा POCSO एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की गई। न्यायाधीश के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।