“सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के साथ जनजातीय उत्कर्ष अभियान का शुभारंभ
कोरबा।भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान)’ के अंतर्गत ‘जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान’ 18 से 25 मई 2026 तक जिले में आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष अभियान का मुख्य थीम “सबसे दूर, सबसे पहले” निर्धारित किया गया है।
कोरबा जिले के कुल 478 ग्राम इस विशेष योजना के लिए चयनित किए गए हैं। अभियान के प्रभावी संचालन हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर द्वारा अभियान के उद्देश्यों, चरणों और क्रियान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर, सभी एसडीएम, जनपद पंचायत सीईओ तथा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, खाद्य, कृषि, जनसंपर्क सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 478 धरती आबा ग्रामों में 18 से 25 मई तक चलने वाले अभियान की व्यापक समीक्षा की और सभी अधिकारियों को दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने के निर्देश दिए।
अभियान के तहत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक और जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाएंगे। साथ ही आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन अभियान से संबंधित फोटो एवं वीडियो अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
यह अभियान जनजातीय समुदायों तक योजनाओं का संतृप्तिकरण सुनिश्चित करने और सहभागिता आधारित विकास को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
