नगर निगम ने जनप्रतिनिधियों के साथ की वाटर हार्वेस्टिंग पर कार्यशाला
कोरबा।उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान होने वाली बारिश के पानी का जमीन के अंदर संचयन कर भूजल स्तर बढ़ाने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हर घर में लगाना आवश्यक है। सभी जनप्रतिनिधि, आम नागरिक, अधिकारी और कर्मचारी सामूहिक दायित्व के रूप में इस दिशा में कार्य करें और लोगों को जागरूक करें।
मंत्री श्री देवांगन ने आज नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आयोजित वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर विशेष कार्यशाला को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं।
कार्यशाला में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, अशोक चावलानी सहित निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
मंत्री ने वाटर हार्वेस्टिंग की उपयोगिता पर विशेष बल देते हुए कहा कि इससे कोरबा का भूजल स्तर ऊपर आएगा और भूजल की उपलब्धता सहज रूप से सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अवश्य लगवाएं।
कार्यशाला में पार्षदों और अधिकारियों ने भी वाटर हार्वेस्टिंग को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने के लिए सकारात्मक चर्चा की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
