कोरबा/दीपका। नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार के नामांकन के दौरान भाजपा ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
नामांकन रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म हो गया।
नामांकन कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, रायपुर संभाग सह प्रभारी डॉ. राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ज्योतिनंद दुबे, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा एवं मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि दीपका क्षेत्र में जनता का पार्टी के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। विकास, सुशासन और संगठन की मजबूती भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है।
नेताओं ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 15 में भाजपा प्रत्याशी ऋषिकांत सिदार को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।
रैली के दौरान भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
