कोरबा। जिले के गोढ़ी स्थित राखड़ ईंट फै्ट्री में मशीन की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और मजदूरों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इंकार कर दिया और करीब चार घंटे तक धरना प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार घटना दोपहर लगभग 3 से 4 बजे के बीच हुई। फैक्ट्री में काम के दौरान महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही थी। इसी दौरान मशीन चालू हालत में होने से अचानक लीवर नीचे गिर गया और महिला उसकी चपेट में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद ग्रामीणों ने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मृतका के परिवार के लिए उचित मुआवजे और नाबालिग बेटे के भविष्य की सुरक्षा की मांग की। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।
मामले को शांत कराने के लिए फूल सिंह राठिया और स्थानीय जनप्रतिनिधि अरविंद भगत ने हस्तक्षेप किया। करीब चार घंटे चली बातचीत के बाद फैक्ट्री संचालक, ग्रामीणों और पुलिस के बीच सहमति बनी।
समझौते के तहत मृतका के परिवार को तत्काल 75 हजार रुपये नकद सहायता दी गई। साथ ही मृतका के पुत्र अयांश के नाम पर 2 लाख रुपये की एफडी कराने, 18 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 1500 रुपये भरण-पोषण राशि देने तथा बालिग होने पर फैक्ट्री में नौकरी देने पर सहमति बनी। इसके बाद ग्रामीणों ने शव उठाने दिया।
प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
