कोरबा।छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (शहर एवं ग्रामीण) ने पावर हाउस रोड स्थित पद्मिनी ज्वेलर्स के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोना नहीं खरीदने की अपील के विरोध में प्रदर्शन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय परंपरा में सोना महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। केंद्र सरकार का यह बयान महिलाओं की भावनाओं के खिलाफ है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील को जनविरोधी बताते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पार्षद रवि चंदेल, शांता मंडावे, नत्थूलाल यादव, सपना चौहान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
