कोरबा-दीपका। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रत्याशी रश्मि टोप्पो ने नगर पालिका परिषद दीपका के वार्ड क्रमांक 15 उपचुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।
नामांकन कार्यक्रम में पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, प्रदेश महामंत्री हरीश परसाई एवं प्रदेश सचिव तनवीर अहमद सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
रैली और नामांकन के दौरान रजनीश तिवारी, पोषक दास महंत, दिलीप सिंह, विशाल शुक्ला, सूरज दास मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि वार्ड क्रमांक 15 की जनता का समर्थन पार्टी को मिल रहा है और उपचुनाव में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
