कोरबा। लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट की कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक चार्टर सदस्य सुधीर सक्सेना के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई कार्यकारिणी में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा को अध्यक्ष, प्रत्युष सक्सेना को सचिव तथा सक्सेना को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इसके अलावा शिव जायसवाल को क्लब डायरेक्टर, गजेंद्र राठौड़ को प्रथम उपाध्यक्ष, डॉ. संजना सक्सेना को द्वितीय उपाध्यक्ष, राजकुमार मोदी को एलसीआईएफ कोऑर्डिनेटर तथा पुष्पा जायसवाल को क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन नियुक्त किया गया।
बैठक में वर्ष 2025-26 के अध्यक्ष शिव जायसवाल सहित क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
