पेट्रोल-डीजल संकट और महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी

कोरबा। डीजल-पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि और ईंधन संकट को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में घंटाघर क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के सामने प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई और ईंधन संकट पर नाराजगी जताई।

प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि बढ़ती महंगाई से आम जनता परेशान है और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वहीं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि देश में पिछले कई वर्षों से खाद की कमी बनी हुई है, लेकिन सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के बजाय अन्य मुद्दों पर ध्यान दे रही है। उन्होंने किसानों की आय दोगुनी करने के वादे का भी उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

प्रदर्शन में बी.एन. सिंह, अर्चना उपाध्याय, नत्थुलाल यादव, सपना चौहान, श्याम सुंदर सोनी, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा तथा इंटक नेता मनहरण लाल राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित