रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ एटीसी कैंप का समापन, उत्कृष्ट कैडेट हुए सम्मानित

कोरबा। 1 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित एटीसी-124 कैंप का 18 मई को भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण समारोह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

कैंप के दौरान एनसीसी कैडेट्स को स्पोर्ट्स ड्रिल, फायरिंग एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

समापन समारोह में कैडेट्स ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पुरस्कार एवं प्रमाण पत्रों का वितरण अमित यादव तथा एस. सैंथिल कुमार द्वारा किया गया।

कैंप को सफल बनाने में एएनओ, सीटीओ, पीआई स्टाफ एवं अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।