सिपेट में यातायात जागरूकता कार्यक्रम, 250 विद्यार्थियों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम

कोरबा। सिपेट में आज यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में लगभग 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान टी आई तेज यादव ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, हेलमेट के उपयोग, सीट बेल्ट लगाने तथा यातायात नियमों का पालन करने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।

इस अवसर पर एएसआई मनोज राठौर, मेहमान कुर्रे, गितेश देवांगन, दिव्य गजेंद्रपाल, कमलेश, सिपेट के प्राचार्य देवेश मेश्राम एवं आनंद सर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।