कोरबा। बिलासपुर में आयोजित तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता में कोरबा जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 21 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में कोरबा टीम ने 7 स्वर्ण, 8 रजत एवं 6 कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों अभिषेक सिंह, युवान कुर्रे, कुनाल कश्यप, झील कुर्रे सहित अन्य चयनित खिलाड़ियों का जून माह में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय पेंचक सिलात प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
बांकीमोंगरा स्थित एस के कराते स्पोर्ट्स अकैडमी के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
युवान कुर्रे ने 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक, आलोक महंत ने 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक, झील कुर्रे ने 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक, अभिषेक सिंह ने 1 स्वर्ण पदक तथा कुनाल कश्यप ने 2 स्वर्ण एवं 1 कांस्य पदक जीता। वहीं साम्या, कृति पटेल और प्रेरणा मुनि ने भी रजत एवं कांस्य पदक हासिल कर सफलता प्राप्त की।
पेंचक सिलात इंडोनेशिया का एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल है, जिसमें आत्मरक्षा, अनुशासन, संतुलन और मानसिक एकाग्रता का विशेष महत्व होता है। यह खेल खिलाड़ियों में आत्मविश्वास, साहस और खेल भावना का विकास करता है तथा वर्तमान में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
