कोरबा। जिला राजपूत क्षत्रिय समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती को भव्य रूप से मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
बुधवारी स्थित राम जानकी भवन में जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 17 जून को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति का प्रमुख समाज के संरक्षक दीपक सिंह को बनाया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शोभायात्रा पुराना बस स्टैंड स्थित राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर पावर हाउस रोड, टीपी नगर चौक, सीएसईबी चौक, सुभाष चौक, निहारिका एवं घंटाघर होते हुए बुधवारी स्थित छत्रसाल वीर महाराणा प्रताप चौक पहुंचेगी। यहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में महिलाओं का विशेष जत्था भी शामिल होगा। इसके बाद राम जानकी भवन परिसर में सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में समाज के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
