कोरबा।जैन भवन पुराना बस स्टैंड में जीएनएम कॉलेज की 50 प्रशिक्षु नर्सों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 16 मई को 26 और 17 मई को 10 प्रशिक्षुओं को परामर्श दिया गया।
कार्यक्रम में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी कोरबा के सचिव एवं सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी,क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनीता खंडुरी, चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल और उपाध्यक्ष आर.पी. तिवारी उपस्थित रहे।
रामसिंह अग्रवाल ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम हम लगातार करते रहेंगे। बहुत जल्द ही हम सीपीआर का भी ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित करेंगे।
सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि मुंबई से 20 साल के अनुभव वाली क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट विनीता खंडुरी का प्रशिक्षण छात्राओं के लिए बेहद सार्थक होगा।
श्रीमती विनीता खंडुरी ने प्रशिक्षु नर्सों को लगभग 100 मिनट तक प्रशिक्षण दिया और उनके सवालों के विस्तार से उत्तर दिए।
कार्यक्रम का संचालन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य प्रतिनिधि योगेश जैन ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
