एचएमएस कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन विस्तार का संकल्प, मजदूर हितों पर हुई चर्चा

कोरबा।हिंद मजदूर सभा द्वारा SECL गेवरा क्षेत्र के क्लब हाउस में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गेवरा क्षेत्र, दीपका क्षेत्र एवं सीईडब्ल्यूएस गेवरा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम में हिंद मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव, सिद्धार्थ गौतम, हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेशमलाल यादव, कोल इंडिया सेफ्टी बोर्ड सदस्य जावेद उस्मानी, विनय सिंह एवं हरी यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन की मजबूती,मजदूर हितों,वेतन समझौता, लेबर कोड एवं श्रमिक एकजुटता जैसे विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। शिवकुमार यादव के प्रमुख उद्बोधन के दौरान पूरे परिसर में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और श्रमिक अधिकारों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

सम्मेलन में अनिरुद्ध सिंह,एचडी मानिकपुरी,अनुज राम, मकसूद,सुशील श्रीवास,रविन्द्र,अनंत सिंह,मनीष सिंह,देवेश राठौर,तरुण सिन्हा,अमृतलाल चंदा,जी उड्डयन,राजकुमार राठौर,एसडी तिवारी,फैयाज अंसारी,जीत सिंह,ललित राठौर, मनमीत सिंह,शैलेन्द्र तिवारी,मिलन पांडे,जनार्दन यादव,राजू राजभर,सोहन लाल,विजय गुप्ता,राहत साहू एवं ओपी यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।