रेड क्रॉस के नि:शुल्क शिविर में मानसिक रोगों पर मिला विशेषज्ञ परामर्श, विनीता खंडूरी ने किया जागरूक

कोरबा।भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित नि:शुल्क मानसिक रोग निवारण स्वास्थ्य शिविर में प्रसिद्ध क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट विनीता खंडूरी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

दो दिवसीय इस विशेष शिविर में मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, पारिवारिक समस्याओं एवं व्यक्तिगत परामर्श से जुड़ी परेशानियों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जहां उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं परामर्श दिया गया।

जैन भवन,पुराना बस स्टैंड कोरबा में आयोजित इस शिविर में मुंबई के नायर हॉस्पिटल एवं प्रफुल्लता साइकोलॉजिकल सेंटर से जुड़ी क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती विनीता खंडूरी ने मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

शिविर में पहुंचे लोगों को मानसिक तनाव,डिप्रेशन, पारिवारिक कलह, बच्चों के व्यवहार में बदलाव, युवाओं में बढ़ती चिंता, कार्यस्थल के दबाव और सामाजिक समस्याओं से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

आयोजन को सफल बनाने में रामसिंह अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, राजेश बगडिया एवं योगेश जैन सहित अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।