कोरबा। शनि अमावस्या के अवसर पर कोरबा नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हिंदू विवाहित महिलाओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ वट सावित्री व्रत रखा। महिलाओं ने वट वृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसकी परिक्रमा की तथा रक्षा सूत्र बांधकर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना की।
पूजन के दौरान महिलाओं ने फल, फूल एवं सौभाग्य सामग्री अर्पित कर पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन किया। धार्मिक वातावरण में महिलाओं ने व्रत कथा का श्रवण भी किया।
कोरबा नगर केअलावा दर्री,बालकोनगर,दीपका,जमनीपाली सहित अन्य क्षेत्रों में भी महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
