मुख्यमंत्री ने मेधावी विद्यार्थियों को बांटे टैबलेट, 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 18 छात्र सम्मानित

कोरबा। लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कोरबा जिले के 18 प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को शिक्षा और तकनीकी सहायता के उद्देश्य से टैबलेट वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ने और अपने माता-पिता व जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान मेधावी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में उत्साह का माहौल रहा। विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री से सम्मान और प्रोत्साहन पाकर खुशी व्यक्त की।