सुशासन तिहार-2026: 19 मई को लमना, नगोई और डोंगरी में लगेंगे जन समस्या निवारण शिविर

कोरबा। सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण, शासकीय योजनाओं की जानकारी देने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्लस्टर ग्रामों में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।


राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में 19 मई 2026 को जिले के तीन स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। इनमें विकासखंड पोंड़ीउपरोड़ा के ग्राम लमना, पाली विकासखंड के ग्राम नगोई तथा कटघोरा विकासखंड के ग्राम डोंगरी में प्रातः 10 बजे से जन समस्या निवारण शिविर लगाए जाएंगे।

शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगे तथा मौके पर ही निराकरण की कार्रवाई करेंगे। साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी।