कोरबा। सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में डीपीएस बालको के छात्र मेहुल गुप्ता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। मेहुल की इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और जिले में खुशी का माहौल है।
मेहुल गुप्ता डेकॉन डाटा सर्विस के संचालक प्रेम प्रकाश गुप्ता के सुपुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन के बल पर यह सफलता अर्जित की। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय परिवार और शुभचिंतकों ने मेहुल को बधाई दी।
मेहुल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और निरंतर पढ़ाई को दिया। विद्यालय प्रबंधन ने भी मेहुल की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
