बीकन एसईसीएल स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, सभी छात्र हुए उत्तीर्ण

कोरबा। बीकन इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल एसईसीएल में सत्र 2025-26 की कक्षा पांचवीं एवं आठवीं परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणाम से छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल है।

कक्षा पांचवीं में नमन कुमार मनहर ने 92.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। लक्ष्य साहू और दिवाकर सिंह ने 91.50 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि शाहीन परवीन 90 प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं।

वहीं कक्षा आठवीं में स्तुति यादव ने प्रथम, श्रुति शुक्ला ने द्वितीय तथा सैफ अली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य एमबी गॉटलिब, वरिष्ठ शिक्षिका कल्पना मिश्रा तथा वरिष्ठ शिक्षक घनश्याम पटेल ने मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में परमिता बारीक, मंजूषा बारीक, देवेंद्र पांडेय, एस.के. नाडिग, रश्मि, एन. हिनडारिया, डी. सिंह, एम.जे. चौहान, अपराजिता, एस. बाघ,निखिल,नरोतम,मिठू चटर्जी,शांतनु,रिया,बीना,यशवंत, ममता, वेद प्रकाश, मंजू, सुजाता, अनामिका, लखन, संतोषी और अरुणा सहित अन्य उपस्थित रहे।