कोरबा। लोगों के जीवन में खुशियां लाने का पासवर्ड क्या है, यह बताने के लिए प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, हिप्नोथेरेपिस्ट एवं लाइफ कोच डॉ. सचिन परब (मुंबई) कोरबा आ रहे हैं।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय और रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में ‘खुशियों का पासवर्ड’ विषय पर तीन दिवसीय कार्यक्रम 18 से 20 मई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ 18 मई को संध्या 6 बजे राजीव गांधी इंडोर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी स्टेडियम टी.पी. नगर में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत उपस्थित रहेंगे।
17 मई को ‘हील योर माइंड, हील योर लाइफ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम होगा, जिसमें एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन मुख्य अतिथि होंगे।
19 मई को सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद तथा 20 मई को कलेक्टर कुणाल दुदावत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय और डीएफओ श्रीमती प्रेमलता यादव मुख्य अतिथि रहेंगे।
इस दौरान ‘नशा मुक्त भारत अभियान रथ’ का भी शुभारंभ किया जाएगा। डॉ. सचिन परब एनटीपीसी टाउनशिप, जिला जेल, गेवरा सीआईएसएफ, ICAI और एसईसीएल क्लब में भी विशेष सत्र संबोधित करेंगे।
ब्रह्माकुमारी रुक्मणी दीदी, बीके बिंदु और स्मृति बुधिया ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और खुशियां भरना है।
उन्होंने कोरबा वासियों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
