कोरबा। भारतीय मजदूर संगठन (बीएमएस) के पदाधिकारी एवं एसईसीएल के पूर्व कर्मचारी अश्विनी मिश्रा ने अपने पुत्र नितिन मिश्रा की स्मृति में व्यापारी संघ को 10 लाख रुपये की बड़ी सहायता दी है।
पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के ललितपुर झांसी क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में इंजीनियर नितिन मिश्रा का निधन हो गया था। पुत्र की याद को चिरस्थायी बनाने के लिए अश्विनी मिश्रा ने व्यापारी संघ को शव वाहन (एम्बुलेंस) उपलब्ध कराया।
व्यापारी संघ के अध्यक्ष कृपाल सिंह की उपस्थिति में शव वाहन का लोकार्पण किया गया। संघ के पदाधिकारियों ने इस उदार सहयोग के लिए अश्विनी मिश्रा और उनके परिवार का सम्मान किया।
अश्विनी मिश्रा ने बताया कि पुत्र की याद में की गई यह पहल दुख की घड़ी में व्यापारियों और आमजन की मदद कर सकेगी। व्यापारी संघ ने इस नेक कार्य के लिए अश्विनी मिश्रा को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सहायता समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
