कोरबा। कुसमुंडा पुलिस थाना क्षेत्र में अहिरन नदी में नहाने गए एक किशोर के डूबने से इलाके में सनसनी फैल गई है। एसईसीएल कुसमुंडा खदान में डंपर ऑपरेटर निर्मल सिंह ठाकुर का पुत्र निखिल सिंह लापता है।
जानकारी के अनुसार, निखिल अपने कुछ दोस्तों के साथ विकास नगर आईबीपी क्षेत्र के एनटीपीसी रेलवे पुल के नीचे अहिरन नदी में नहाने गया था। दोस्तों ने पहले छलांग लगाई और तैरकर दूसरी ओर निकल गए, लेकिन निखिल पानी में डूब गया और अदृश्य हो गया।
निखिल के दोस्तों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या नदी किनारे पहुंची। गोताखोरों की मदद से निखिल की तलाश जारी है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि गर्मी के मौसम में वे बच्चों पर खास नजर रखें और उन्हें अनजान या खतरनाक जगहों पर अकेले न जाने दें।
परिजन और स्थानीय लोग निखिल के सकुशल मिलने की कामना कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
