कोरबा। डॉ. श्यामा प्रसाद ताप विद्युत गृह स्थित मुख्य चिकित्सालय में नर्सेज डे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
संयंत्र के मुख्य अभियंता संजीव कंसल ने चिकित्सालय में कार्यरत सभी नर्सों को नर्सेज डे की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नर्सों को पुष्प देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अति मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सी.पी. जायसवाल,एडवाइजर डॉ.सतीश खरे,वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.जे.पी.सोनी,डॉ.निरंजना गभेल,डॉ.अभिषेक रामटेके,डॉ.प्रज्ञा चंद्रा,डॉ.गरिमा नायडू,डॉ.कान्हा कृष्ण अग्रवाल सहित चिकित्सालय का सम्पूर्ण स्टाफ उपस्थित रहा।
नर्सों ने इस कार्यक्रम में अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए चिकित्सा सेवा में अपनी भूमिका को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
