विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोरबा। कन्या महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के अंतर्गत गड़कटरा-सतरेंगा के समीप कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में बालको थाना एवं यातायात पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में यातायात विभाग के एएसआई मनोज राठौर ने स्वयंसेवकों को यातायात नियमों, सड़क सुरक्षा तथा नियमों के पालन के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की समझाइश दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए भी जरूरी है।

कार्यक्रम में वर्षा सिंह, अजय पटेल, यातायात विभाग से एएसआई मनोज राठौर, आरक्षक अजय राजवाड़े, कृष्णा साहू तथा हेड कांस्टेबल मेहमान कुर्रे उपस्थित रहे।
एनएसएस स्वयंसेवकों ने यातायात जागरूकता संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा समाज में सड़क सुरक्षा के संदेश को प्रसारित करने का संकल्प लिया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
