भुट्टा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर सड़क से नीचे उतरा, कीचड़ में फंसने से यातायात प्रभावित

कोरबा।कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक पर एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और कीचड़ में फंस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी अवरुद्ध हो गया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और वाहन को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,अंधेरा और सड़क की खराब स्थिति हादसे की वजह हो सकती है। फिलहाल वाहन को कीचड़ से निकालने का काम जारी है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और आवश्यक कार्यवाही कर रही है।

यह घटना एक बार फिर भुट्टा चौक क्षेत्र में सड़क की स्थिति को लेकर सवाल खड़े कर रही है।