न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल का शानदार प्रदर्शन, इशिता ने हासिल किए 96.2 प्रतिशत अंक

कोरबा। न्यू एरा प्रोग्रेसिव स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

कॉमर्स संकाय में इशिता मनवानी ने 96.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया, जबकि संभव मलानी ने 94.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय में माया सोनी ने 93.6 प्रतिशत अंक के साथ सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

कॉमर्स एवं विज्ञान संकाय से 5-5 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कुल 31 छात्र-छात्राओं ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के चेयरमैन किशोर कुमार साहू ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी। निदेशक दिलीप कुमार साहू ने कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का परिणाम है।

प्राचार्य डी.एस.राव,उप-प्राचार्य कीर्ति हरिट,अकादमिक डीन रितेश राय, हेडमास्टर जगजीत सिंह भट्टी सहित सम्पूर्ण स्टॉफ ने छात्रों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।