32 लाख से संवरेगा दीपका बस स्टैंड, अतिक्रमण और टेंडर पर उठे सवाल

कोरबा। दीपका बस स्टैंड के रेनोवेशन और संचालन की तैयारी शुरू हो गई है। करीब 32 लाख रुपए की लागत से बस स्टैंड को विकसित कर यात्री सुविधाएं शुरू करने की योजना बनाई गई है, लेकिन इससे पहले यहां फैले अतिक्रमण को हटाना सबसे बड़ी चुनौती माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार दो दशक पहले भाजपा शासनकाल में निर्मित प्रतीक्षा बस स्टैंड अब तक पूरी तरह संचालन में नहीं आ सका है। वर्तमान में बसों का संचालन पुरानी व्यवस्था के अनुसार ही किया जा रहा है। हाल ही में बस स्टैंड को उपयोग योग्य बनाने के लिए टेंडर जारी किया गया है।

इस मामले में कांग्रेस पार्षदों ने टेंडर प्रक्रिया और प्रस्तावित कार्यों पर सवाल उठाए हैं। विपक्षी पार्षदों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में फैले अतिक्रमण को हटाए बिना व्यवस्था सुधारना संभव नहीं होगा। उनका आरोप है कि बस स्टैंड परिसर शराबखोरी और असामाजिक गतिविधियों का अड्डा बन गया है तथा प्रभावशाली लोगों ने वहां कब्जा कर रखा है।

पार्षदों ने कहा कि प्रशासन को पहले निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए सभी अतिक्रमण हटाने चाहिए, तभी बस स्टैंड का संचालन व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा।

इधर, पुष्प वाटिका क्षेत्र में करीब 42 लाख रुपए की लागत से चौपाटी निर्माण की योजना भी चर्चा में है। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में तैयार पुष्प वाटिका में अपेक्षित जनसहभागिता नहीं मिली और अब चौपाटी को वहां शिफ्ट करने की योजना कितनी सफल होगी, इसे लेकर संशय बना हुआ