कोरबा। कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र के भुट्टा चौक पर सड़क की जर्जर स्थिति ने एक और जान ले ली। यहां गहरे गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होने के बाद एक एसईसीएल कर्मी ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे में कर्मी की मौके पर मौत हो गई।
बांकीमोगरा निवासी एसईसीएल कर्मी अपनी बाइक से इमलीछापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर जा रहे थे।
भुट्टा चौक के पास सड़क पर बने गहरे गड्ढे में बाइक फंस गई और वे गिर पड़े। इसी दौरान बगल से गुजर रहे भारी ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। घायल कर्मी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
स्थानीय लोगों ने हादसे की मुख्य वजह सड़क पर लंबे समय से बने गहरे गड्ढों को बताया है। उनका कहना है कि भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पूरी तरह खस्ताहाल हो चुकी है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तुरंत सड़क मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
यह हादसा एक बार फिर कोरबा क्षेत्र में सड़कों की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
