10 मई से शुरू होगी 13वीं छत्तीसगढ़ स्टेट किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप

कोरबा। छत्तीसगढ़ में खेल उत्साह का महौल है। किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (KACG) एवं WAKO इंडिया के तत्वावधान में 13वीं छत्तीसगढ़ राज्य किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 का आयोजन कोरबा में किया जा रहा है।

सब-जूनियर एवं जूनियर वर्ग की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
आयोजन समिति के अनुसार उद्घाटन समारोह 10 मई को शाम 6 बजे आयोजित होगा, जबकि पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह 11 मई को शाम 6 बजे संपन्न होगा।

राज्य स्तर की इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले युवा मुक्केबाजों को अपनी क्षमता दिखाने का अच्छा अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और खेल प्रेमियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

संपर्क सूत्र:
96174 80000 | 96174 80054

यह आयोजन छत्तीसगढ़ में किकबॉक्सिंग खेल को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।