मातृ दिवस पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन कविता एवं लेख प्रतियोगिता 10 मई को

कोरबा।भारत विकास परिषद द्वारा मातृ दिवस के अवसर पर 10 मई 2026, रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन कविता एवं लेख प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

प्रतियोगिता का आयोजन “बोझ से मुक्ति” थीम पर किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में संवेदनशीलता, संस्कार और रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देना है।

प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित होगी। पहला वर्ग 8 से 18 वर्ष आयु तक के प्रतिभागियों के लिए “ग्रुप गौरैया” तथा दूसरा वर्ग 18 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों के लिए “ग्रुप कोयल” रखा गया है।

आयोजकों के अनुसार प्रतिभागियों को ए-4 साइज पेपर पर अपना लेख अथवा कविता तैयार करनी होगी। कार्यक्रम का समय प्रातः 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। प्रतिभागी ज़ूम ऐप के माध्यम से ऑनलाइन काव्यसभा एवं प्रतियोगिता में शामिल हो सकेंगे।

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों, युवाओं और साहित्य प्रेमियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। प्रतियोगिता से संबंधित जानकारी एवं पंजीयन के लिए मोबाइल नंबर 99935 88896 पर संपर्क किया जा सकता है।