कोरबा। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवापारा चैनपुर, विकासखंड करतला का बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर स्कूल का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 32 छात्र शामिल हुए थे और सभी छात्र सफल रहे। इनमें 25 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 7 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। इस तरह 10वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं में सतीश्वर ने प्रथम, मुन्नूराज ने द्वितीय और कुमारी लिलिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 24 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 23 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। 14 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 9 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि एक छात्रा पूरक रही। 12वीं का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत दर्ज किया गया।
कक्षा 12वीं में कुमारी मानसी ने प्रथम, कुमारी स्नेहा ने द्वितीय और कुमारी संजना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
नीरज पटेल और कुमारी निर्मला राठिया संयुक्त रूप से चतुर्थ स्थान पर रहे।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जगन्नाथ हिमधर ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय स्टाफ को उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
