कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की ‘इको-स्टेप बैंकर्स ग्रीन एप्रोच’ योजना से शहर के प्रमुख उद्यान अब ‘ग्रीन हट’ का स्वरूप ले रहे हैं। तपती गर्मी में ठंडे सुकून की तलाश में इन उद्यानों में सुबह-शाम लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
इस योजना के तहत निगम के 5 प्रमुख उद्यानों के संधारण, संरक्षण एवं संचालन की जिम्मेदारी विभिन्न बैंकों को सौंपी गई है। बैंकों द्वारा सीएसआर मद से उद्यानों का विकास किया जा रहा है, जिससे निगम को प्रतिवर्ष 50 लाख रुपये की बचत हो रही है।
इन उद्यानों को संभाल रहे बैंक:
स्मृति उद्यान — HDFC बैंक
पुष्पलता उद्यान — महाराष्ट्र बैंक
साडा कॉलोनी शिव मंदिर उद्यान — इंडियन ओवरसीज बैंक
महाराणा प्रताप उद्यान — IDFC बैंक
रविशंकर नगर उद्यान — स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
उद्यानों में बैंकों द्वारा लगाए गए ब्रांडिंग बोर्ड स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दे रहे हैं।
प्रभारी सचिव रोहित यादव एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत द्वारा 4 दिसंबर 2025 को शुरू की गई इस योजना की सराहना हो रही है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की पहल पर शहर को हरा-भरा बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय कदम साबित हो रहा है।
लोगों का कहना है कि घनी हरीतिमा, ठंडी घास और सुंदर वातावरण ने इन उद्यानों को गर्मी में राहत का प्रमुख केंद्र बना दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
