कोरबा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविरों का सिलसिला जारी है। पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बसीबार में आयोजित शिविर में कुल 526 आवेदनों में से 142 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को राहत दी गई।
शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा के विधायक प्रेमचंद्र पटेल उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शिविर लोगों की समस्याओं को त्वरित समाधान देने के लिए आयोजित किए जा रहे हैं।
शिविर में दिए गए लाभ:
कृषि विभाग की शाकंभरी योजना के अंतर्गत ईश्वरी बाई एवं विनोद कुमार को सिंचाई पंप प्रदान किए गए।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 5 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत पाली की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा शोभा सिंह जगत, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्य श्रीमती माया रूपेश कंवर, मनोज कुमार,विजय प्रभात, बसीबार सरपंच श्रीमती कंचन बाई कंवर, एसडीएम पाली रोहित सिंह जनपद सीईओ मोहनीश देवांगन, तहसीलदार सहित तिवरता, सिरकीखुर्द, लिटियाखार, केराकछार, रतिजा, चैनपुर, उडता, पुटा, रैनपुरखुर्द और नोनबिर्रा के सरपंच बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
स्थानीय लोगों ने शिविर में प्राप्त लाभ पर संतोष व्यक्त किया और सुशासन तिहार की सराहना की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
