सुशासन तिहार शिविर में हितग्राहियों को मिला सीधा लाभ, 169 आवेदनों का मौके पर निराकरण

कोरबा। सुशासन तिहार के अंतर्गत विकासखंड कोरबा की क्लस्टर ग्राम पंचायत पहन्दा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत पहन्दा की सरपंच श्रीमती संगीता सिंह कंवर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुष्मिता कलमेश अनंत, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बिजमोती राठिया, जनपद सदस्य अनिल खुंटे, किशन कोसले, विजय पटेल, विधायक प्रतिनिधि आशीष गंगोली, दशरथ सिंह खड़िया एवं मंडल संयोजक किशन साव उपस्थित रहे।

एनआरएलएम बिहान योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट आजीविका कार्य करने वाली तीन लखपति दीदियों अंजनी कंवर (बरीडीह), बबीता (पहन्दा) एवं रेशम रात्रे (तिलकेजा) को सम्मानित किया गया।

पंचायत विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए।

कृषि विभाग की शाकम्भरी योजना अंतर्गत 2 हितग्राहियों को सिंचाई पंप दिए गए।

शिविर में कुल 497 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 169 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया।

शिविर में अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, अनुविभागीय अधिकारी सरोज महिलांगे, जनपद सीईओ खगेश निर्मलकर सहित पताढ़ी,उरगा,खोड्डल,मसान, तिलकेजा, कुकरीचोली, बरीडीह, देवरमाल और कटबितला के सरपंचों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुशासन तिहार शिविर को स्थानीय लोगों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की प्रभावी पहल बताया जा रहा है।