प्लास्टिक इंजीनियरिंग के 20 युवाओं को मिला रोजगार

कोरबा। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET) कोरबा में एनटीपीसी लारा द्वारा प्रायोजित CSR योजना के तहत प्लास्टिक इंजीनियरिंग क्षेत्र में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा हुआ।

असिस्टेंट मशीन ऑपरेटर (इंजेक्शन मोल्डिंग) कोर्स के तहत 6 फरवरी से 6 मई 2026 तक तिमाही प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को इंजेक्शन मोल्डिंग मशीन के संचालन, पैरामीटर सेटिंग, प्लास्टिक उत्पादन, रखरखाव और क्वालिटी कंट्रोल की विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 20 युवाओं को पुणे (महाराष्ट्र) में रोजगार मिल गया है।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि जाकीर खान, अतिरिक्त महाप्रबंधक (एचआर), एन टी पी सी लारा और सुश्री काजी खदीजा आरिफ, एक्जीक्यूटिव (CSR), एनटीपीसी लारा उपस्थित रहीं।

मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण जरूरी है। सुश्री काजी खदीजा आरिफ ने सभी युवाओं को शुभकामनाएं दीं और प्रशिक्षण कार्यक्रम की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षणार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।

एनटीपीसी लारा के इस CSR प्रयास से स्थानीय युवाओं को प्लास्टिक उद्योग में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं।