8वीं में शुभया ने हासिल किए 96.77 प्रतिशत अंक, विकासखंड में प्रथम

कोरबा-पाली। सरस्वती शिशु मंदिर पाली की कक्षा 8वीं की मेधावी छात्रा शुभया लक्ष्मी चौबे ने 96.77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विकासखंड पाली में प्रथम स्थान हासिल किया है।

शुभया लक्ष्मी के पिता शैलेंद्र कुमार चौबे प्रधान पाठक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता नीतू चौबे गृहिणी हैं।

विद्यालय के शिक्षकों ने छात्रा की इस उल्लेखनीय सफलता को प्रेरणादायक बताते हुए उसे बधाई दी है।

दोनों छात्राओं की सफलता ने क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल बना दिया है।