दर्री और सर्वमंगला जोन के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे मंत्री देवांगन

कोरबा। कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन शनिवार 9 मई को अपराह्न 3 बजे एमआईसी कक्ष में नगर पालिक निगम के दर्री जोन एवं सर्वमंगला जोन के विकास एवं निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करेंगे।

समीक्षा बैठक में जोन के सभी वार्डों के विकास कार्यों, निर्माण कार्यों और अन्य विभागीय योजनाओं की वार्डवार समीक्षा की जाएगी।

बैठक में महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत, आयुक्त आशुतोष पाण्डेय तथा संबंधित वार्डों के पार्षद अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।