विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती, 185 सुरक्षा गार्ड समेत 205 पदों पर भर्ती शुरू

सुरक्षा गार्ड से सुरक्षा अधिकारी तक के पद शामिल, 11 मई से विभिन्न जनपद पंचायतों में लगेंगे भर्ती कैंप

कोरबा। औद्योगिक क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर। सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज (SIS) इंडिया लिमिटेड द्वारा कोरबा जिले में विशेष औद्योगिक सुरक्षा वीर भर्ती अभियान चलाया जा रहा है।

इस भर्ती के तहत कुल 205 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें 185 सुरक्षा गार्ड, 10 सुरक्षा सुपरवाइजर, 5 गन मैन और 5 सुरक्षा अधिकारी शामिल हैं।

महत्वपूर्ण बातें:

सुरक्षा गार्ड: 10वीं पास, आयु 21 से 45 वर्ष, वेतन 15,000 से 27,000 रुपये।

सुरक्षा सुपरवाइजर: 12वीं पास + 2 वर्ष अनुभव, वेतन 17,000 से 32,000 रुपये।

गन मैन: कोई न्यूनतम योग्यता नहीं, वेतन 20,000 से 30,000 रुपये।

सुरक्षा अधिकारी: स्नातक + 3 वर्ष अनुभव, वेतन 25,000 से 35,000 रुपये।

7 दिन की ऑन जॉब ट्रेनिंग के बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद सीधी ड्यूटी दी जाएगी।

भर्ती कैम्प कार्यक्रम:
11 मई 2026 – जनपद पंचायत करतला
12 मई 2026 – जनपद पंचायत कटघोरा
13 मई 2026 – जनपद पंचायत पाली
14 मई 2026 – जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा
15 मई 2026 – जनपद पंचायत कोरबा

समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज: शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छाया प्रति एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
7415825167, 8602464107
यह भर्ती सुरक्षा क्षेत्र में स्थायी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है। इच्छुक युवा निर्धारित तिथियों पर संबंधित जनपद पंचायत में उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं।