21 से 23 अगस्त तक होगी विशेष लोक अदालत, दीवानी, पारिवारिक, बैंक व मोटर दुर्घटना मामलों का होगा निराकरण
कोरबा। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाने के उद्देश्य से समाधान समारोह 2026 (विशेष लोक अदालत) आयोजित किया जा रहा है।
इस अभियान के तहत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन होगा, जबकि इसके लिए प्री-सीटिंग 6 मई 2026 से 20 मई 2026 तक जिला न्यायालय कोरबा के वी.सी. कक्ष में चल रही है।
लोक अदालत में दीवानी, पारिवारिक, बैंक ऋण वसूली, बीमा दावा, मोटर दुर्घटना दावा, चेक बाउंस, उपभोक्ता विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, भाड़ा विवाद आदि प्रकार के मामले शामिल किए जा रहे हैं।
प्री-सीटिंग में पक्षकारों को सुलह के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भागीदारी संभव है।
माननीय न्यायाधीशगण श्रीमती गरिमा शर्मा (प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश), डॉ. ममता भोजवानी (द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश),सुनील कुमार नंदे (तृतीय जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश) तथा श्रीमती सीमा प्रताप चंद्रा (जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, एफ.टी.सी.) द्वारा पक्षकारों के साथ सुलह बैठकें की जा रही हैं।
संपर्क सूत्र:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोरबा
📞 07759-299134
जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि जो लोग इन श्रेणियों के लंबित मामलों में फंसे हैं, वे इस अवसर का लाभ उठाएं और सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए प्री-सीटिंग में भाग लें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
