संस्कृत वैज्ञानिक भाषा, कंप्यूटर तकनीक में भी साबित हुई उपयोगिता : नरसिंह शास्त्री
कोरबा। देश की प्राचीन और वैज्ञानिक भाषा संस्कृत को आमजन से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। संस्कृत भारती द्वारा आगामी दिनों में कोरबा में 15 दिवसीय शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।
संस्कृत भारती अखिल भारतीय स्तर पर संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और लोगों को इसकी उपयोगिता से अवगत कराने के लिए सक्रिय है। विद्यालयों, महाविद्यालयों, गुरुकुलों और अकादमियों के विशेषज्ञों के साथ मिलकर यह काम तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
डीएवी स्कूल कोरबा में संस्कृत अध्यापन कराने वाले नरसिंह शास्त्री ने कहा कि संस्कृत विशुद्ध वैज्ञानिक भाषा है। उन्होंने बताया कि आधुनिक कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में भी संस्कृत की उपयोगिता साबित हो चुकी है। शास्त्री ने कहा कि जब विदेशों में संस्कृत को प्रतिष्ठा मिल रही है तो अपने देश में इसे और अधिक लोकप्रिय बनाने की जरूरत है।
संस्कृत भारती के इस अभियान से संस्कृत सीखने वालों की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि देखी जा रही है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुरू की गई इस पहल को अब और विस्तार दिया जा रहा है।
कोरबा में प्रस्तावित 15 दिवसीय शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को संस्कृत भाषा से जोड़ने और उसकी वैज्ञानिकता एवं सांस्कृतिक महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
