सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन
कोरबा।भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार 11 मई को सोमनाथ में राष्ट्रीय स्तर का विशेष शिखर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इसी क्रम में कोरबा जिले में भी भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। जिले के प्रसिद्ध पाली शिव मंदिर में विशेष शिखर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
इसके अलावा जिले भर के ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील, जिला एवं राज्य स्तर पर स्थित सभी शिव मंदिरों में भक्ति-पूर्ण सांस्कृतिक एवं सामुदायिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिला प्रशासन द्वारा विद्यालयों,महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों में भी सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत सोमनाथ संवाद, सेमिनार, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विभिन्न सहभागितापूर्ण गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि छात्र-छात्राओं और युवाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
यह कार्यक्रम सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
