पदोन्नति के बाद जॉइनिंग के लिए जा रहे थे सिंगरौली, कोयलांचल में शोक की लहर
कोरबा जिले में संचालित SECL गेवरा परियोजना के पूर्व महाप्रबंधक एवं नवपदस्थ निदेशक तकनीकी अरुण कुमार त्यागी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार-शुक्रवार की मध्य रात्रि चोटिया मार्ग पर हुआ।
जानकारी के अनुसार हाल ही में अरुण कुमार त्यागी का प्रमोशन निदेशक तकनीकी पद पर हुआ था। नई जिम्मेदारी संभालने के लिए वे सिंगरौली, मध्यप्रदेश रवाना हुए थे।
गुरुवार रात करीब 12 बजे वे गेवरा से अपनी कार से निकले थे, तभी चोटिया मार्ग पर उनकी कार की एक पार्सल वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल ले जाया गया, जहां शुक्रवार तड़के करीब 3 बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस हादसे की खबर फैलते ही एसईसीएल अधिकारियों, कर्मचारियों और पूरे कोयलांचल क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पदोन्नति की खुशी अचानक मातम में बदल गई। वहीं उनके निधन से परिवार और करीबी सहयोगियों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
