कोरबा। एकीकृत बाल विकास परियोजना पसान के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत ग्राम पसान के आंगनबाड़ी केंद्र बोकमुड़ी तथा ग्राम तनेरा के बिलासपुर मोहल्ला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक-एक पद पर भर्ती की जाएगी।
परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थी 11 नवंबर से 26 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। आवेदन के लिए निर्धारित पोर्टल aww.e-bharti.in पर पंजीयन कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। भर्ती से संबंधित पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय पसान से संपर्क कर सकते हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
