कोरबा जिले में आम नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। “सही दवा, शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” थीम के तहत 27 अप्रैल से 11 मई तक यह अभियान संचालित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग कोरबा की टीम ने जिले के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया।
जांच के दौरान गुपचुप सेंटर, गन्ना जूस सेंटर, डेयरी दुकानों और राशन दुकानों की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान करतला क्षेत्र से चावल, नमक और शक्कर के नमूने लिए गए। वहीं जेलगांव स्थित एक संस्थान से मिक्सचर तथा मेन रोड कोरबा स्थित प्रतिष्ठान से धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर के सैंपल एकत्र किए गए। इसके अलावा 100 बिस्तर अस्पताल की कैंटीन से चावल और दाल के नमूने लेकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने संबंधित प्रतिष्ठानों को खाद्य लाइसेंस स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने, साफ-सफाई बनाए रखने, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने, नियमित पेस्ट कंट्रोल कराने और कर्मचारियों का समय-समय पर मेडिकल परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य गुणवत्ता और स्वच्छता मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
